Thursday, March 5, 2026

बालोद नगरपालिका परिषद में प्रथम सामान्य सभा की रखी बैठक एवं सभी पार्षदो का गुलाल पुष्पगुच्छ भेट कर किया गया स्वागत अभिनंदन इस दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद पर्यटकों को दो मिनट मौन रखकर दी गई श्रद्धाजंलि

 

बालोद नगरपालिका परिषद में प्रथम सामान्य सभा की रखी बैठक एवं सभी पार्षदो का गुलाल पुष्पगुच्छ भेट कर किया गया स्वागत अभिनंदन

इस दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद पर्यटकों को दो मिनट मौन रखकर दी गई श्रद्धाजंलि

बालोद :- मंगलवार को नगर पालिका परिषद बालोद की प्रथम सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे सभी वार्ड पार्षदों का ग़ुलाल लगाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।इस दौरान
विगत दिनों पहलगाम मे हुए आतंकी हमले मे शहीद हुए पर्यटकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

तत्पश्चात् नपाध्यक्ष प्रतिभा चौधरी व उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, समस्त सभापति एवं पार्षदों ने वन नेशन वन इलेक्शन पर चर्चा कर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई तथा आगामी बालोद शहर मे होने वाले विकास कार्यों की योजना बनाई गई।

बैठक मे पार्षदों पुष्पा साहू, किरण साहू, प्रीतम यादव, कांति साहू, सतीश यादव, सुनील मालेकर, सुश्री रीता सोनी, निर्देश पटेल, दीपक कुमार जैन, राजू पटेल, सुमित शर्मा, सुनीता मनहर, आशा पटेल, गोकुल ठाकुर, विनोद शर्मा, गोमती रात्रे, गिरिजेश गुप्ता, श्यामा यादव, कश्मुद्दीन कुरैशी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!