Tuesday, March 3, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के आदेशानुसार प्रदेशभर में गौ ग्राम जनजागरण यात्रा 2025 का किया जायेगा आयोजन  गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने बालोद से निकाली जाएगी तीन दिवसीय गौ ग्राम जनजागरण यात्रा

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के आदेशानुसार प्रदेशभर में गौ ग्राम जनजागरण यात्रा 2025 का किया जायेगा आयोजन

गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने बालोद से निकाली जाएगी तीन दिवसीय गौ ग्राम जनजागरण यात्रा

बालोद – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के आदेशानुसार प्रदेशभर में गौ ग्राम जनजागरण यात्रा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बालोद के श्री महावीर गौशाला द्वारा भी यह यात्रा तीन दिवसीय रूप में निकाली जाएगी, जिसका नेतृत्व गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल कर रहे हैं।

इस जनजागरण यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने, गोपालन को बढ़ावा देने, गौ आधारित जैविक कृषि, पंचगव्य चिकित्सा और सनातन संस्कृति में गौ माता की महत्ता के प्रचार-प्रसार को लेकर जनचेतना जागृत करना है।

यात्रा की रूपरेखा इस प्रकार है:

प्रथम दिवस – 13 मई 2025 सुबह 9 बजे यात्रा का शुभारंभ बालोद के पुराने बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर परिसर से होगा। रथ का स्वागत और महाआरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू उपस्थित रहेंगे। प्रथम दिवस की यात्रा बालोद से प्रारंभ होकर बघमरा, मेढकी, ओरमा, जगन्नाथपुर, सकरा और घुमका होते हुए पुनः बालोद लौटेगी। इस दिन यात्रा के प्रभारी श्री राज सोनी और मुकेश जैन रहेंगे।

द्वितीय दिवस – 14 मई 2025 सुबह 8 बजे यात्रा हीरापुर, झलमला, परसोदा, भेड़िया, नवागांव, लाटाबोर्ड, पड़कीभाट होते हुए बालोद पहुंचेगी। बालोद में महाआरती के साथ दिन का समापन किया जाएगा। दूसरे दिन की यात्रा के प्रभारी धीरज उपाध्याय और समीर गुप्ता रहेंगे।

तृतीय दिवस – 15 मई 2025 तीसरे दिन प्रातः 8 बजे यात्रा ग्राम सिवनी से प्रारंभ होकर झलमला, जामगांव, जगतरा, जमरूआ, करहीभदर, मुजगहन, निपानी, सोहतरा होते हुए बालोद जिला मुख्यालय लौटेगी।

समापन शिव मंदिर प्रांगण में महाआरती और अतिथि गणों की उपस्थिति में किया जाएगा। इस दिन यात्रा की जिम्मेदारी छोटेलाल चंद्राकर और विनय सोनी के पास होगी।

इस दौरान श्री महावीर गौशाला के अध्यक्ष समीर गुप्ता, सचिव विनय सोनी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जैन, छोटे लाल चंद्राकर, तरुण बढ़तिया, धीरज उपाध्याय, राज सोनी, संतोष कृदत, बसंत शर्मा, विकास जैन, ज्ञानचंद चोपड़ा, जितेंद्र सोनी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!