Wednesday, March 4, 2026

*छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण का प्रथम आगमन डौंडी लोहारा में पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल की अगुवाई में   भाजपाइयों ने की आत्मीय स्वागत*

 

*छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण का प्रथम आगमन डौंडी लोहारा में पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल की अगुवाई में   भाजपाइयों ने की आत्मीय स्वागत*

डौंडी लोहारा :– छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का प्रथम आगमन डौंडी लोहारा हुआ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया वे संत बाल योगेश्वर के अवतरण दिवस के अवसर रूद्र अभिषेक महोत्सव में पाटेश्वर धाम पंहुचे थे वहां के वापसी तदपश्चात डौंडी लोहारा के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य पिछडा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल के निवास पंहुचे जहाँ भाजपा मंडल के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं से मुखातिब होते हुए बताया कि योग अब छत्तीसगढ़ के जमीनी स्तर पर गांव गांव पहुंचाया जावेगा अभी योग का बजट नौ करोड है जिसे बढाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री जी को भेजा जा चुका है केन्द्र सरकार का भी सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद है आगे हमारा योजना है कि सभी छात्रावास में योग शिक्षक की भर्ती किया जावेगा पहले बस्तर में शुरुआत किया जावेगा।

. उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा सभा चुनाव में बालोद जिला सभी विधानसभा को जीतने का लक्ष्य रखे. रूपनारायण जी भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक भी रहें है जिस नाते छत्तीसगढ़ के सभी सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उन्हें पहचानते है तथा उनके कार्य शैली तथा संगठन क्षमता से अवगत है कार्यकर्ताओं के द्वारा उनसे आग्रह भी किया कि डौंडी मंडल को आपका सानिध्य निरंतर मिलता रहे जिस पर उन्होंने सहमति प्रदान किया इस अवसर पर प्रमुख रुप से नगरपंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष संदीप लोढा,लता गुप्ता, महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष जसराज शर्मा, आर एस एस के खण्ड कार्यवाह महेंद्र जायसवाल, मछुआरा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष शिव धरम गुडे,पाटन क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रणव शर्मा, गुण्डरदेही के वरिष्ठ भाजपा नेता केशव साहू,पूर्व एल्डर मेन यतेंद्र देंवागन, दिलीप बाफना, धीरेन्द्र टांक, पूर्व पार्षद जिवराखन कौमार्य प्यारे लाल निषाद, धीरज जैन,निखिल शर्मा, अनुराग जायसवाल, भारती जायसवाल,ललित तिवारी, सहित अनेक नागरिक गण उपस्थित थे.।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!