Monday, March 2, 2026

निजी अस्पताल का डॉक्टर ऑनलाइन ठगी का हुआ शिकार ठगी की रकम लगभग 50 लाख 48 हजार रुपये है न आश्चर्य की बात पढ़े पूरी खबर आखिर मामला क्या है।

 

निजी अस्पताल का डॉक्टर ऑनलाइन ठगी का हुआ शिकार ठगी की रकम लगभग 50 लाख 48 हजार रुपये

है न आश्चर्य की बात पढ़े पूरी खबर आखिर मामला क्या है।

बालोद:-  बालोद जिले में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख 48 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। डॉक्टर को फेसबुक पर ट्रेडिंग के कुछ लिंक मिले।इन लिंक को डाउनलोड करने के बाद उन्हें तीन-चार तरह के इन्वेस्टमेंट ऐप दिखाई दिए। डॉक्टर ने इन ऐप में पैसे लगाना शुरू किया। कुछ समय बाद ये सभी ऐप बंद हो गए। तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ।मामला में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।बालोद पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत ने बताया कि उम्मीद हॉस्पिटल के डॉक्टर सूर्यकुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर एक लिंक मिला था, जिसे डाउनलोड करने के बाद उन्हें कई ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट ऐप्स दिखाए गए।डॉक्टर ने इनमें निवेश करना शुरू किया,लेकिन कुछ समय बाद सभी ऐप बंद हो गए। जब उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।उन्होंने कहा कि पहले साइबर ठगी के शिकार अशिक्षित लोग होते थे। अब पढ़े-लिखे लोग भी जल्द पैसा कमाने के लालच में ठगों के जाल में फंस रहे हैं। पुलिस लगातार साइबर जागरूकता अभियान चला रही है।एसपी भगत ने जनता से अपील की है कि ऑनलाइन निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लें और अज्ञात लिंक, कॉल या ऐप्स से बचें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!