Friday, March 6, 2026

संभाग आयुक्त ने ली वनभूमि एवं राजस्व वनभूमि के चिन्हांकन एवं सीमा विवाद के निराकरण के संबंध में बैठक राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से मामले का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

संभाग आयुक्त ने ली वनभूमि एवं राजस्व वनभूमि के चिन्हांकन एवं सीमा विवाद के निराकरण के संबंध में बैठक
राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से मामले का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


बालोद, 23 जुलाई 2025
संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने मंगलवार 22 जुलाई को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिले के राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर जिले में वन भूमि एवं राजस्व वन भूमि के चिन्हांकन तथा सीमा विवाद के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से निर्धारित समयावधि में जिले में वन भूमि एवं राजस्व वन भूमि के चिन्हांकन के साथ-साथ सीमा विवाद के निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, वन मण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा एवं श्री नूतन कंवर सहित जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा उप वनमण्डलाधिकारी सुश्री डिम्पी बैस, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के अलावा वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में संभाग आयुक्त ने जिले में वन भूमि एवं राजस्व वन भूमि के चिन्हांकन तथा सीमा विवाद के निराकरण हेतु राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से फील्ड विजिट एवं बैठक आयोजित कर मामले के निराकरण हेतु जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। इसके लिए उन्होंने राजस्व एवं वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारियों को तथा तहसीलदार एव वन परिक्षेत्र अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के अलावा बैठक आयोजित कर मामले का निराकरण करने को कहा। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने अधिकारियों को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में इसका अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने जिले के कुल वन क्षेत्र, नारंगी वन क्षेत्र आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

–00–

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!