Thursday, March 5, 2026

मुख्यमंत्री ने संभागायुक्त, जिला कलेक्टर  श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश रजत जयंती महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने तथा राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 

मुख्यमंत्री ने संभागायुक्त, जिला कलेक्टर  श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रजत जयंती महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने तथा राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


बालोद, :- 19 जुलाई मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रदेश के सभी संभागायुक्त, जिला कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की वर्चुअल बैठकर लेकर रजत जयंती महोत्सव के सफल आयोजन के तैयारियों के अलावा लोक निर्माण, राजस्व, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे, वन आदि विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने इन विभागों के अंतर्गत संबंधित जिलों में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने हेतु संभागायुक्तों एवं कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। श्री साय ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरा होेने के उपलक्ष्य में राज्य मेें 15 अगस्त से प्रारंभ रजत जयंती महोत्सव के प्रदेश के सभी जिलों में सफल आयोजन सुनिश्चित करने के संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए राजस्व संबंधी कार्यों को आम जनता से सीधे जुड़े होेने के कारण राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद, लोक निर्माण विभाग के सचिव डाॅ. कमलप्रीत सिंह, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 15 अगस्त से प्रदेश में रजत जंयती समारोह का शुभारंभ किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि राज्य में 25 सप्ताह तक रजत जयंती महोत्सव का निरंतर आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद प्रत्येक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि पर आधारित संबंधित विभागों के द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इसके लिए उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में श्री साय ने लोक निर्माण एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की भी समीक्षा करते हुए इसे शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत उन्होंने अधिकारियों को भूअर्जन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित कराने को कहा। बैठक में श्री साय ने खरीफ फसलों के डिजिटल सर्वेक्षण कार्य की भी समीक्षा करते हुए इस कार्य को किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभप्रद बताते हुए इसे विशेष प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। वर्चुअल बैठक के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री अजय किशोर लकरा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!