*जीएसटी में बदलाव से लाभ को जनता तक ले जाएगी भाजपा,,,जिले के वरिष्ठ एवं क़द्दावर नेता भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन को मिली अहम जिम्मेदारी*

बालोद :- केंद्र की मोदी सरकार ने जीएसटी को लेकर जो बड़ा बदलाव किया है इसे लेकर भाजपा छत्तीसगढ़ अब पूरे प्रदेश में स्लैब सरलीकरण से होने वाले आम लोगो को फायदा एवं इससे होने वाले लाभ को लेकर प्रदेश के सभी विधानसभा में सम्मेलन आयोजन के जरिये इसे आम जनता तक ले जाएगी यह फैसला राष्ट्रीय नेतृत्त्व ने लिया है जो पूरे भारत मे चलेगा इस अभियान हेतु राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को संयोजक बनाया गया है वहीं छत्तीसगढ़ में इस अभियान को सफल बनाने प्रदेश संयोजक यशवंत जैन को बनाया गया है ।

अब हर जिले में जिला संयोजक बनाये गए हैं इसके बाद कार्य को मूलरूप देकर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन कराया जाएगा 15 अक्टूबर तक लगातार आयोजन होने हैं ।
इस आयोजन ने व्यापारियों को विशेषरूप से बुलाया जाएगा इस प्रदेश अभियान समिति में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल जगदलपुर के महापौर संजय पांडे रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा को सदस्य बनाया गया है।
इस विषय पर चर्चा करते हुए यशवंत जैन ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में 4 सदस्यो की एक टीम इस विषय को लेकर अलग से बनाई जाएगी जिसमें एक जिला संयोजक तथा 3 सदस्य बनाये जाएंगे हर जिले में शक्ति केंद्र और मण्डल तक यह आयोजन होगा इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ता आम जनता तक जीएसटी के स्लैब में हुये परिवर्तन से होने वाले फायदों को बताएगी कार्यक्रम में व्यापारियों बुद्धजीवियों एवं आमजनमानस की सहभागिता कैसे हो इस पर 19 सितम्बर को राज्य के मुखिया विष्णु देव साय के अलावा प्रदेश के अन्य नेताओं के मार्गदर्शन में कार्यशाला का आयोजन प्रदेश कार्यालय में होगा
यशवंत जैन को जीएसटी रिफार्म आयोजन के प्रदेश संयोजक बनाये जाने पर जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू जिला भाजपा महामंत्री राकेश छोटू यादव सौरभ लुनिया जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर तोमन साहू ठाकुरराम चंद्रकार भुवनेश्वरी ठाकुर पवन सोनबरसा कौशल साहू टीनेश्वर बघेल कांति सोनेश्वरी हरीश कत्क्षरे सुरेंद्र देशमुख प्रेम साहू सोमेश सोरी निशा योगी पूजा यादव चन्द्रलता साहू मनीष झा विनोद जैन जितेंद्र साहू कमल पंपालिया सहित जिले के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकताओ ने बधाई दी है




