पोष्ट मेट्रीक आदिवासी बालक छात्रावास अंबागढ़ चौकी में छात्रसंघ का किया गया गठन
तोमेश तारम बने अध्यक्ष, माखन टेकाम को दी गई उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

राजनांदगांव, :- 18 अगस्त शासकीय पोष्ट मैट्रीक आदिवासी बालक छात्रावास अंबागढ़ चैकी में गत दिनों सत्र 2025-26 हेतु छात्रसंघ के पदाधिकारियों का गठन किया गया।
इस अवसर पर छात्रावासी विद्यार्थियों के द्वारा श्री तोमेश तारम को अध्यक्ष, श्री माखन टेकाम को उपाध्यक्ष, आकाश कोमरे को सचिव, कुमेश्वर कोमरे को क्रीड़ा सचिव, वेनप्रकाश मण्डावी को अनुशासन सचिव, गौरव सेंडे को विद्युत मंत्री, दिवेश तिग्गा को सांस्कृतिक सचिव, संजय कुमार को बागवानी सचिव, त्रिलोक मण्डावी को मुख्य सलाहकार, धनजंय भुआर्य को सलाहाकर, यावेन्द्र घावड़े को स्वास्थ्य मंत्री, लोकेश टेकाम को सफाई मंत्री के रूप में मनोनयन किया गया।
इस अवसर पर भूतपूर्व छात्रावासी छात्र एवं अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद गोटे, श्री भूपेन्द्र मण्डावी, श्री नरेन्द्र तारम, श्री सोहन पूरामे, गुलशन सलामे, चुम्मन दर्रो, नील कुंजाम, टुमन पिस्दा सहित अन्य वरिष्ठ छात्रों के अलावा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में छात्रावासी विद्यार्थीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अरविंद गोटे ने छात्रावासी जीवन को दुर्लभ एवं महत्वपूर्ण समय बताते हुए कठिन परिश्रम, त्याग, अनुशासन, धैर्य के साथ इस पल का सदुपयोग करते हुए जीवन में उपलब्धि हासिल करने को कहा। श्री भूपेन्द्र मण्डावी ने छात्रावासी जीवन के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान विद्यार्थियों को छात्रावास की गौरवशाली परंपरा को बरकरार रखने की अपील की।
कार्यक्रम को श्री गुलशल सलामे, श्री नरेन्द्र तारम एवं अन्य वरिष्ठ छात्रों ने संबोधित करते हुए सभी विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करते हुए जीवन में उपलब्धि हासिल करने की सीख दी।
–00–




