पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत की जांच हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी नें पांच सदस्यी टीम का किया गठन
पांच सदस्यी जाँच समिति में बालोद विधायक संगीता सिन्हा एवं गुंडरदेही विधायक कुँवर सिंह निषाद भी शामिल

धमतरी जिले के अर्जुनी पुलिस थाना में राजनांदगांव जिले के ग्राम-भंवरमरा निवासी दुर्गेश कठोलिया की पुलिस अभिरक्षा में पुलिसिया प्रताड़ना से हुयी मौत को गंभीरता से लेते हुए छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मान. अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी ने गुण्डरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद के संयोजकत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जो निम्नानुसार है:-
1. कुंवर सिंह निषाद विधायक-गुण्डरदेही (संयोजक)
2. श्रीमती संगीता सिन्हा विधायक बालोद ( सदस्य)
3. श्रीमती अंबिका मरकाम विधायक सिहावा (सदस्य)
4. ओंकार साहू विधायक-धमतरी सदस्य
5. शरद लोहाना जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धमतरी सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी नें जांच समिति के सदस्यों से आग्रह है कि, अविलंब प्रभावित ग्राम का दौरा कर पीड़िता सहित परिजन व ग्रामवासियों तथा पुलिस प्रशासन से भेंट / चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें |




