Monday, March 2, 2026

अपनी शादी के 7 साल बाद तलाक ले रहे हैं Shoaib Ibrahim और Dipika Kakar!ये वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई

एक्ट्रेस Dipika Kakar और Shoaib Ibrahim को टीवी का पावर कपल कहा जाता हैं। वहीं इस कपल ने सात साल पहले यानी 22 फरवरी 2018 को शादी किया था। शोएब से शादी के बाद दीपिका ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था। और इस कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम रुहान है। सोशल मीडिया पर खबर उड़ रही थी कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। वहीं, अब दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है।

शोएब-दीपिका ने तलाक की खबरों को बताया झूठा

आपको बता दें कि, एक्टर Shoaib Ibrahim ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें कपल इसे लेकर खुलासा करता दिख रहा है। इस वीडियो में शोएब इब्राहिम ने मजाक में दीपिका से पूछा कि इंडस्ट्री में एक और शादी टूटने की खबरें आ रही हैं। जिस पर दीपिका कक्कड़ भी मजाक में कहती हैं- ‘मैं तुमको क्यों बताऊं, मैं छुपकर ये सब करूंगी. ये बताना जरुरी थोड़ी है। फिर जब शोएब ने कहा- मैं आज ऐसा सुन रहा हूं कि हम दोनों अलग हो रहे हैं, फाइनली दीपिका ने ये डिसिजन लिया है कि दीपिका अलग हो रही हैं।’

जिसके बाद शोएब इब्राहिम अपनी फैमिली के पास जाते हैं और उन्हें इस फेक न्यूज के बारे में बताते हैं। ये सुनकर पहले तो सभी शॉक्ड हो जाते हैं फिर हंसते हैं कि ऐसी खबरें क्यों चला रहे हैं। शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की मां बोलती हैं कि इतना बड़ा झूठ क्यों बोल रहे हैं। फिर शोएब ने कहा कि मैं इन सबके बारे में बात नहीं किया करता था लेकिन जब ये लोग बोल रहे हैं तो हम रिएक्शन क्यों दें।

इसके बाद शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) कहते हैं- ‘हम भी थंबनेल लगाएंगे दीपिका ने दिया धोखा। दीपिका जा रही है मुझसे दूर।’ इसके बाद वीडियो में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम रोजा खोलते देखा जा सकता हैं। दीपिका शोएब के लिए बड़े से गिलास में शरबत बनाती हैं। ये देखकर शोएब मस्ती में कहते हैं जाने से पहले साजिश रचकर जा रही हो। खैर इसके बाद दोनों फैमिली के साथ इफ्तारी करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!