मछुआरों की समस्याओं को लेकर मतस्य बोर्ड के अध्यक्ष से की मुलाकात :- बीजेपी के वरिष्ठ कद्दावर नेता राकेश यादव

बालोद :- बालोद जिले के प्रवास पर रहे छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा से भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश यादव ने मुलाकात की। जहां उन्होंने मछुआरों की समस्या के बारे में अध्यक्ष को अवगत कराया। जिस पर मछुआ बोर्ड के अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ में बोर्ड का गठन मछुआरों के लिए हुआ है।
केन्द्र और राज्य सरकार लगातार हर वर्ग के लोगों के हित के लिए प्रयासरत है जिसमें मछुआरे भी शामिल हैं। उनकी ओर से लगातार प्रयास है कि मछुआरों के हित में क्या बेहतर हो सके उसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश यादव ने कहा कि बालोद जिले में मछुआरों की आय का जरिया बढ़ाने के कई श्रोत हैं। जिसमें बालोद जिले की जीवनदायनी तांदुला जलाशय भी शामिल है। भाजपा नेता द्वारा मछुआरों को होने वाली समस्याओं को अध्यक्ष को बताये जाने के बाद सभी समस्याओं को एक-एक कर जल्द निराकरण किये जाने का आश्वासन दिया गया।




