Monday, March 2, 2026

डौंडीलोहारा के पुराना जनपद भवन में भाजपा के स्थापना दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

 

डौंडीलोहारा के पुराना जनपद भवन में भाजपा के स्थापना दिवस   पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन


डौंडीलोहारा :-  डौंडीलोहारा के पुराना जनपद भवन में भाजपा के स्थापना दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, विधानसभा प्रभारी पखवाड़ा कार्यक्रम मनीष झा, भुनेश्वरी ठाकुर, टीनेश्वर बघेल सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा और अन्य प्रमुखों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री देशमुख ने कहा कि वर्षों की लम्बी यात्रा के बाद आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की नम्बर वन पार्टी बन पाई है।

आज देशभर में भाजपा के 12 करोड़ सदस्य, लगभग 350 सांसद, 01 हजार से अधिक विधायक हैं। बीस से अधिक राज्यों में भाजपा और गठबंधन की सरकार इस बात का प्रमाण है कि हमारे कार्यकर्ता कितने कर्मयोगी हैं। हम परिवार के रूप में काम करते हैं, हमारे यहां कोई नेता राजनीतिक कोख से पैदा नहीं लेता। यही एक ऐसी पार्टी है जहां बूथ अध्यक्ष भी एक दिन देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सिर्फ सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि सत्ता के माध्यम से व्यवस्था में परिवर्तन करना है। वर्ष 2014 के बाद नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देशवासियों का मान बढ़ाते हुए विकास की जो लम्बी रेखा खीची है वह अकल्पनीय है। प्रभारी मनीष झा ने भारतीय जनसंघ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमने राष्ट्रहित के लिए अपनी पार्टी की कुर्बानी देकर राष्ट्र को सर्वोपरि मान कर भारतीय जनसंघ का विलय भारतीय जनता पार्टी में किया। जिसका मूल मंत्र राष्ट्रवाद है और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभक्ति समाहित है। संगोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, विधान सभा प्रभारी पखवाड़ा कार्यक्रम मनीष झा, भुवनेश्वरी ठाकुर, टिनेश्वर बघेल, हरीश कटझरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष डौडी लोहारा कुसुम शर्मा ,नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, महामंत्री संदीप लोढा, सोमेन्द्र देशमुख, दुष्यंत गिरी, प्रकाश, धर्मेंद्र निषाद, भानू देवदास, कोशल अजनबी, हीरेंद्र गायकवाड़, शोभा राजपूत नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, मोहन निषाद, हेमलाल देशलहरा, रोहनी पिश्दा, राजेश्वरी डोमेन राजपूत, कौशल शर्मा रवि जैन, नरेंद्र लुकड, सूरजभान साहू, देव प्रसाद साहू,
सुभद्रा ताडेकर, हिम्मत देशमुख, ममता यादव, सूर्यकला ठाकुर, रेवती कोलहारे, दसोदा भूआर्य, रहिमत कोसमा, लता गुप्ता, पलाश गुप्ता, पीमन देशमुख पूर्णिमा ठाकुर , बीरसिह कोसमा, महावीर तातेड , धीरेंद्र टाक, राजू भंसाली, रेमन अटल धीरज जैन, दिलीप बाफना, संदीप भंसाली तुकाराम साहू, हेमलाल लाल सिन्हा शिव मनोज भंडारी फिरोज तिगाला भुआर्य, हेमंत कुमार साहू आरती सचेती, प्रणव साहू, सुरेश देवांगन सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!