Monday, March 2, 2026

नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों ने एक ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है । माओवादी केंद्रीय समिति का सदस्य और सबसे खतरनाक नहीं बल्कि जिसके नाम का चर्चा देश दुनिया में बना रहा ।

नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों ने एक ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है । माओवादी केंद्रीय समिति का सदस्य और सबसे खतरनाक नहीं बल्कि जिसके नाम का चर्चा देश दुनिया में बना रहा ।
बीजापुर /जगदलपुर -: नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों ने एक ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है । माओवादी केंद्रीय समिति का सदस्य और सबसे खतरनाक नहीं बल्कि जिसके नाम का चर्चा देश दुनिया में बना रहा ।
आखिर सुरक्षा बलों ने नक्सली माड़वी हिड़मा को मंगलवार 18 नवंबर 2025 को  (Most Deadly Maoist Hidma dead ) तड़के सुबह हुई मुठभेड़ में मारा गया। हिड़मा पर सरकार ने एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित कर रखा था । हिड़मा की मौत नक्सलियों के लिए सबसे बड़ा नुकसान माना जा रहा है

मारा गया खूंखार नक्सली हिड़मा मंगलवार को सुबह हुई मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर ।

आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेडुमिल्लि के घने जंगलों में सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच ग्रेहाउंड कमांडो और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई । ताबड़तोड़ फायरिंग में छह माओवादी मारे गए, जिनमें हिड़मा की पत्नी राजे भी शामिल है ।

हिड़मा की पत्नि राजे

घटनास्थल से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है । हिड़मा नक्सलियों की केंद्रीय टीम का एक महत्वपूर्ण और अत्यंत खूंखार सदस्य था । 

उस पर निम्न बड़े हमलों का मास्टरमाइंड होने का आरोप था ।

ताड़मेटला हमला (76 जवान शहीद)
बुरकापाल हमला (25 जवान शहीद)
झीरम घाटी कांड, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौत हुई थी । इन घटनाओं के बाद से वह सुरक्षा एजेंसियों की सबसे वांछित सूची में सबसे ऊपर था ।

सीमा क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन तेज । 

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने आंध्रप्रदेश–छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र में कंबिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है । सूत्रों के अनुसार, हाल ही में इन जंगलों में नक्सलियों की आवाजाही बढ़ने की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई ।

आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा

स्थानीय स्तर पर हिड़मा के मारे जाने की पुष्टि हो रही है, हालाँकि छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!