Monday, March 2, 2026

पोषण पखवाड़ा में शामिल हुए सरपंच मंजूलता साहू,,, गर्भवती व शिशुवति माताएं अपने नजदीकी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से ले सलाह,,,

 

पोषण पखवाड़ा में शामिल हुए सरपंच मंजूलता साहू,,, गर्भवती व शिशुवति माताएं अपने नजदीकी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से ले सलाह,,,

बालोद ,,जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ओरमा में आज आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक एवं दो में 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें आंगनवाड़ी में हितग्राही गर्भवती व शिशुवति महिलाओं को शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं छोटे-छोटे बच्चों को पोषक आहार के बारे में जानकारी दी एवं बच्चों की माताएं को आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता कमलेश्वरी साहू ने बताया कि शिशुवती माताएं को नियमित रूप से अपने बच्चों को आंगनबाड़ी लाकर उनके वजन और उनकी खान-पान शुद्ध भोजन पर ध्यान देना जरूरी है समय-समय पर दिन हो या रात छोटे-छोटे बच्चों को एक-एक घंटे में उनको स्तनपान करना जरूरी है आगे उन्होंने बताया कि बच्चों की वजन नियमित रूप से आंगनबाड़ी में करना जरूरी है और कुछ भी समस्या हो तो गांव के मितानिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से सलहा लेना चाहिए और राज्य सरकार महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं हैं जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जानकारी लेना चाहिए ।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ओरमा के सरपंच मंजूलता परस साहू, उप सरपंच रामचंद्र यादव ,पंच सुदामा साहू ,पंच फ़ग्नि निषाद, पंच देवानतीन सोनकर, बल्लू साहू, मितानिन स्वच्छता दीदीयो के द्वारा आज पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए वही 15 अप्रैल को ग्राम मेंड़की में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भावना साहू ने भी आंगनवाड़ी की हितग्राहियों के साथ पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम, उपस्थित सरपंच मंजूलता ने आंगनवाड़ी में पहुंचे सभी हितग्राहियों को सरकार योजना के बारे में रूबरू हुए।

आगे सरपंच मंजूलता साहू ने बताया कि एक महिला की गोद भराई के कार्यक्रम संपन्न कराया वहीं दूसरी ओर शिशुवती माता अपने बच्चों के साथ पहुंची आंगनबाड़ी तो उन्होंने खीर खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया उक्त कार्यक्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी के हितग्राही महिला कार्यकर्ता व महिला स्वास्थ्य समिति सदस्य उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!