डौंडीलोहारा में भाजपा की “संकल्प से सिद्धि” कार्यशाला :- संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प।

डौंडीलोहारा :- आज भाजपा मंडल डौंडीलोहारा में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करना और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना था।

यह कार्यशाला स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए आयोजित की गई।
कार्यशाला में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक शुक्ला,प्रदेश आई टी सेल हरीश कटझरे तथा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण को जनता तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों, जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, और किसान सम्मान निधि को घर-घर तक ले जाने की रणनीति पर जोर दिया।

साथ ही, उन्होंने डिजिटल और सोशल मीडिया के उपयोग के माध्यम से युवाओं तक पहुंचने की आवश्यकता पर बल दिया।
डौंडीलोहारा भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने अपने सारगर्भित उदबोधन में कार्यकर्ताओं से “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम को गली-गली तक ले जाने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमारी ताकत हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण में है।

हमें हर गांव, हर मोहल्ले में जाकर लोगों को यह बताना होगा कि भाजपा का विजन देश और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए है।
” उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर जोर दिया।कार्यशाला में मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला भाजपा उपाध्यक्ष देवेन्द्र जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम,चेयरमैन शासकीय एकलव्य महाविद्यालय जसराज शर्मा,जनपद पंचायत डौंडीलोहारा उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर,कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र कुमार निषाद,सह संयोजक दुलार साहू, प्रीतम सिंह साहू, दुलार सिंह साहू, यादव, संदीप जैन, , नेहा उपाध्याय, दिव्या, टिकेश्वरी , प्रेमिमा गंगाबाईर, ममता यादव, रेवती कालियारे, सूर्यकला ठाकुर, माया जयेश ठाकुर, प्रबेश्वरी सिन्हा, ममता गहुर, मनोज भंडारी, हिरेद्ध गायकवाड, कौशल शर्मा, दिलीप बाफना, पीमन देशमुख, प्रकार कुमार बोस, मनीष राजपूत, अभय साहू, तेजराम सिन्हा, वीरसिंह निषाद, भागवत प्रसाद साहू, हेमलाल पिस्दा, भागवत प्रसाद, हेमबाल देशबाबर, प्रकाश सेन, गिरधारी कोसमा, एकबाल अरोड़ा, नरेन्द्र कुमार पिस्दा, देव कुमार धूमरिया, चैन सिंह निर्मलकर, बीरसिंह ठाकुर, लामदेव साहू, रेमन सिंह अटल, कौसलेश देवांगन, पद्मलाल किसान, और रोहिनी पिस्दा शामिल थे।
कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे सरकार की योजनाओं और भाजपा के विचारों को जनता तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने, ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकों का आयोजन करने, और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने की रणनीति पर सहमति जताई। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया और डोर-टू-डोर कैंपेन के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने की योजना बनाई गई।
यह कार्यशाला मंडल डौंडीलोहारा में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।
यह आयोजन न केवल “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम को गति देगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर भाजपा की उपस्थिति को और मजबूत करेगा।




