श्री गणेशोत्सव प्रतिमा विसर्जन झांकी कार्यक्रम के अवसर पर रामकुमार जमुनादेवी यादव फाउंडेशन संस्था प्रमुख जिले के कद्दावर भाजपा नेता राकेश यादव द्वारा श्रीगणेश झांकियो के समिति को प्रोत्साहन राशि शील्ड श्रीफल भेंट कर किया प्रोत्साहित एवं भजन संध्या का भी किया गया आयोजन

बालोद :- जिले के बालोद नगर में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री गणेशोत्सव प्रतिमा विसर्जन झांकी कार्यक्रम मंगलवार को रात्रि 8 बजे से आयोजित किया गया इस अवसर पर रामकुमार जमनादेवी यादव फाउंडेशन सस्था के प्रमुख राकेश यादव द्वारा श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकियों को प्रोत्साहित करने तहसील कार्यालय के समीप भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी प्रतिमाओं के समिति प्रमुखों को प्रोत्साहित करते हुए नगद 3100/ राशि,शील्ड व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जनसेवक संजारी बालोद राकेश यादव, नपा अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, सौरभ लूनिया, पार्षद गिरजेश गुप्ता, धीरज उपाध्याय प्रीति देशमुख, स्वेता राजपूत, नीशा योगी, जितेन्द्र सोनी, राजसोनी, अभिन्न यादव, विनय सोनी जयकरण परिहार, तरूण बड़तिया, छोटेलाल , सुनील यादव आदि कार्यक्रम को सफल बनाने उपस्थित थे। साथ ही श्रद्धालुओं को पोहा वितरण किया गया।




