Monday, March 2, 2026

ग्रामोद्योग विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश पांडेय द्वारा “खादी वस्त्र बिक्री भंडार का निरीक्षण :– आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त कदम”

 

ग्रामोद्योग विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश पांडेय द्वारा “खादी वस्त्र बिक्री भंडार का निरीक्षण :– आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त कदम”


रायपुर :- दिनांक 22.04.2025 को रायपुर शास्त्री बाजार स्थित खादी वस्त्र बिक्री भंडार एवं गाँधी भवन स्थित खादी एम्पोरियम रायपुर का निरीक्षण खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष श राकेश पांडेय द्वारा किया गया।

निरीक्षण का उद्देश्य खादी वस्त्रों की गुणवत्ता, ग्राहकों की संतुष्टि तथा विक्रय व्यवस्था की समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों / अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रसीद, ग्राहक फीडबैक रजिस्टर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सूक्ष्म अवलोकन किया।

साथ ही, दुकान में उपलब्ध वस्त्रों की गुणवत्ता, कपड़ों की विविधता तथा स्वदेशी उत्पादों की उपलब्धता की सराहना की। श्री पांडेय ने केंद्र के प्रबंधक और कर्मचारियों से चर्चा कर कार्य प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने की सलाह दी और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए और प्रयास करने का आग्रह किया।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि स्वावलंबन और स्वाभिमान का प्रतीक है।

अंत में, श्री पांडेय ने संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधारों हेतु कुछ सुझाव भी दिए। खादी बिक्री भण्डारो द्वारा की जा रही पहल को एक सकारात्मक प्रयास मानते हुए विभाग ने इसे भविष्य में और सुदृढ़ बनाने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!