Wednesday, March 4, 2026

शालिनी राजपूत ने संभाली छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की कमान, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने दी शुभकामनाएं ,, कार्यभार ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों और शिल्पकारों की रही विशेष उपस्थिति

 

शालिनी राजपूत ने संभाली छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की कमान,

छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने दी शुभकामनाएं ,, कार्यभार ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों और शिल्पकारों की रही विशेष उपस्थिति

रायपुर :- छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को नई पहचान देने की दिशा में एक अहम कदम तब देखने को मिला जब शालिनी राजपूत ने छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण समारोह रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति राज्य की पारंपरिक कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मददगार साबित होगी।
अपने संबोधन में शालिनी राजपूत ने कहा कि वह राज्य के शिल्पकारों के आर्थिक सशक्तिकरण और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से काम करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की हस्तशिल्प कला को नई दिशा देने के लिए नवाचार और बाजार विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस गरिमामयी समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, आशाराम नेताम, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार साहू, रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रह्लाद रजक, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, स्टेट सिविल सप्लाईज कारपोरेशन के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, मेडिकल सर्विस कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक म्हस्के समेत कई गणमान्य नागरिक, अधिकारी, शिल्पकार प्रतिनिधि और पत्रकार उपस्थित रहे।

सभी ने शालिनी राजपूत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की हस्तशिल्प कला को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!