पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिका मोनिका ठाकुर द्वारा सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नति पर “दो स्टार” लगाकर किया सम्मानित

बालोद :- आज दिनांक 24/09/2025 को पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिका मोनिका ठाकुर द्वारा सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नति पर “दो स्टार” लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मिठाई खिलाकर पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएँ दी गईं।

सहायक उपनिरीक्षक बीजू डेनियल एवं सहायक उपनिरीक्षक लेखराम साहू को पदोन्नति का गौरव प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन तथा आम जनता की सेवा भावना को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु प्रोत्साहित किया

, पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पुलिस संगठन के प्रति और अधिक निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेंगे।

इस दौरान डीएसपी मुख्यालय देवांश सिंह राठौर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे तथा सभी ने पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।




