Friday, March 6, 2026

एक बार फिर जिले की चार बेटियों ने किया कमाल, राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चारो ने जीता कांस्य पदक, भाजपा  वरिष्ठ कद्दावर नेता राकेश यादव ने दी बधाई

 

एक बार फिर जिले की चार बेटियों ने किया कमाल, राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चारो ने जीता कांस्य पदक, भाजपा  वरिष्ठ कद्दावर नेता राकेश यादव ने दी बधाई

बालोद :- बालोद जिला हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों बालोद नगर के कुन्दरूपारा की रहने वाली किरण पिस्दा ने भारत की राष्ट्रीय महिला टीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय टीम से जीतकर बालोद जिले को एक नई पहचान दिलाई तो वहीं एक बार फिर बालोद जिले की चार बेटियों ने खेल के क्षेत्र में एक नया आयाम गढ़ा है।
16 से 20 जुलाई तक रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सीनियर बालोद जिले की रहने वाली खिलेश्वरी साहू, हेमशिखा मंडावी और भारती ने कांस्य पदक जीता। वहीं पेमेश्वरी साहू और हँसनी यादव ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। बता दें कि उक्त स्पर्धा में देशभर के अलग अलग हिस्सों से 1500 खिलाड़ियों और 250 अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। इस बीच बालोद जिले की बेटियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन कर बालोद जिले का नाम एक बार फिर ऊंचा किया।
गौरतलब हो कि सभी खिलाड़ी शहीद वीर नारायण सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी बालोद के हैं जिनके अध्यक्ष किशोर नाथ योगी (एक्स आर्मी ) हैं। इन्हीं के दिशानिर्देश में जिले के सैकड़ों खिलाड़ी विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षण लेते हैं। बेटियों की इस उपलब्धि के लिए बालोद जिले के वरिष्ठ नेता राकेश यादव ने सभी बेटियों को सम्मानित कर उन्हें बधाई दी।
इस मौके पर किकबॉक्सिंग संघ के जिला अध्यक्ष राकेश यादव ने खिलाड़ियो को बधाई एवं भविष्य में और ज्यादा मेहनत करने की सलाह दी। एकेडमी के उपाध्यक्ष मनीष ठाकुर ,अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष नंद किशोर साहू ने सभी खिलाड़ियो को शुभकामनाएँ दी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!