वृहद वृक्षारोपण सह वनमहोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने किया पौधरोपण
रोपे गए पौधे का सुरक्षा एवं समुचित देखभाल का लिया संकल्प

बालोद, :- 20 जुलाई जिला प्रशासन द्वारा आज आयेाजित वृहद वृक्षारोपण सह वनमहोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर जिला स्वास्थ विभाग के जिला मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर.एल उइके एवं जिला कार्यक्रम प्रबन्धक अखिलेश शर्मा के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर अधिकारी , जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन आर के श्रीमाली, बीओमो जितेंद सिंग, लोकेंद्र नायक,सोमी शर्मा,रवि सोनबरसा,रोहित शर्मा,युगल साहू, मुकेश यादव,विद्या यादव हेम सोरी,,भानु यादव फरसिंग, सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में अपने माँ के नाम पर एक-एक पौधे का रोपण किया।

इस अवसर पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधरोपण कर रोपे गए पौधे का समुचित देखभाल एवं सुरक्षा करने का संकल्प भी लिया।





