भक्त गुहा निषाद जयंती के अवसर पर, डौण्डीलोहारा निषाद समाज के भवन में हुआ भव्य आयोजन
इस भव्य आयोजन में कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम बतौर मुख्य अथिति मंचस्थ रहे उपस्थित

डौण्डीलोहारा :- आज निषाद समाज की ओर से भक्ति गुहा निषाद जयंती का आयोजन किया गया।
आयोजन में समाज के लगभग सैकड़ो लोगो की संख्या में सामाजिक लोग शामिल हुए। आयोजन की शुरुआत रामचरितमानस गान के साथ हुई। इसके बाद सामाजिक बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर समा बांधा।
वही आयोजन में समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों ने परिचय दिया। आयोजन में भगवान राम की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा।

मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने कहा कि निषाद समाज हमेशा से भगवान श्रीराम के अग्रणी भक्तों में से एक है,,उन्होंने अपने उद्बोधन में समाज में खर्चीली शादियों को रोकने के उद्देश्य से आदर्श विवाह भी प्रमुखता से उल्लेख किया।
आयोजन में बतौर अतिथि नगरपंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम उपाध्यक्ष नेहा राहुल उपाध्याय एवं अध्यक्षता में श्रवण निषाद (अध्यक्ष पंचगैइहा कमेटी डौण्डी लोहारा) विशेष अतिथि :-श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू (पूर्व अ., न. पं. डौण्डीलोहारा) विशिष्ट अतिथि :- सुभद्रा टाण्डेकर (पार्षद वार्ड क्र. 05 डौंडीलोहारा ) बीरसिंह ठाकुर (पार्षद वार्ड क्र. 08 डौण्डीलोहारा)श्रीमती रेवती कोलियारे (पार्षद वार्ड क्र. 09 डौण्डीलोहारा) श्रीमती ममता यादव (पार्षद वार्ड क्र. 12 डौण्डीलोहारा) राजेन्द्र निषाद (पार्षद वार्ड क्र. 14 डौंडी लोहारा ) इस अवसर पर नगर एवं निषाद समाज के गणमान्य लोग रहे उपस्थित




