Monday, March 2, 2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जिला मुख्यालय बालोद में दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र की 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुराचार व हत्या  के विरोध में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व राज्य की लचर कानून-व्यवस्था सहित गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला काग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जिला मुख्यालय बालोद में दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र की 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुराचार व हत्या  के विरोध में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व राज्य की लचर कानून-व्यवस्था सहित गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला काग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

बालोद :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जिला मुख्यालय बालोद में दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र की 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुराचार व हत्या तथा प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार घट रही अपराध की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व राज्य की लचर कानून-व्यवस्था सहित गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला काग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया है। इस दौरान कांग्रेसियों ने काग्रेस भवन से पुतले को आग लगाकर बाहर निकाला जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया ।

इस दौरान कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया। इस दौरान जिला काग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने दुर्ग जिले में मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि “इस घटना ने प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है, प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलायें और बच्चे लगातार लचर क़ानून व्यवस्था का शिकार हो रहे हैं और महिलाओं और बच्चों पर दुष्कर्म की घटनाएं बड़ी हैं।

प्रदेश की भाजपा सरकार का क़ानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है इसलिए प्रदेश की भाजपा सरकार के गृह मंत्री विजय शर्मा को राज्य में हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिये।उक्त कार्यक्रम में भैया राम सिन्हा पूर्व विधायक संजारी बालोद,रति राम कोसमा जिला महामंत्री , कृष्ण दुबे पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष ,प्रशांत बोकडे जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ,अंचल प्रकाश साहू अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी , दाऊद खान जिला सचिव, रोहित सागर ब्लॉक महामंत्री बालोद ग्रामीण, सहित कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए l

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!