भाजपा युवा नेता अभिन्न यादव की पहल पर तांदुला पुलिया सड़क की मरम्मत के लिये NH930 अनुभागीय अधिकारी को सौपा था ज्ञापन
48 घंटे के अंदर तांदुला पुलिया सड़क की मरम्मत कार्य किया गया जिससे राहगिरो को हो रही समस्या से निजात मिला

बालोद :- जिला मुख्यालय स्थित तांदुला पुलिया सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगिरी को हो रही समस्याओ को देखते हुए भाजपा युवा नेता अभिन्न यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन 23 मई को सौंपा था जिसके 48 घंटे के अंदर तांदुला पुलिया सड़क की मरम्मत कार्य किया गया जिससे राहगिरो को हो रही समस्या से निजात मिला।
जिसके बाद अभिन्न यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता एवं अनुभविभागीय अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग उपसंभाग बालोद के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे 930 में बने तांदुला पुलिस सड़क इस कदर जर्जर हो चुका था कि उसके सरिये बाहर निकल आये थे और जगह जगह गड्ढो बन गए थे ।
जिसके कारण इस मार्ग से आने जाने वाले राहगिरो को आवागमन के समय काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता था तथा जिससे सड़क दुर्घटना होने का डर भी बना रहता था। वही इससे पूर्व भी इस मार्ग का मरम्मत किया जा चुका है लेकिन मरम्मत के बाद भी इस मार्ग मे कुछ महिनो के बाद गढ्ढे बन जाते है जिसके कारण बार बार राहगिरी को समस्या का सामना करना पड़ता है।
तांदुला पुलिया रोड क्षतिग्रस्त सड़क हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा 48 घंटे के अंदर मरम्मत कार्य साय-साय शुरू हो गया ..
राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता एवं अनुभविभागीय अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग उपसंभाग बालोद को साधुवाद ।




