Monday, March 2, 2026

बालोद जिले में सुशासन तिहार के पहले दिन नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में पहुँचकर बड़ी संख्या में लोगों ने किया आवेदन कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ गांधी भवन बुधवारी बाजार बालोद के व्यवस्थाओं का किया अवलोकन राज्य शासन के इस अभिनव पहल को लेकर आम जनता में खासा उत्साह

 

बालोद जिले में सुशासन तिहार के पहले दिन नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में पहुँचकर बड़ी संख्या में लोगों ने किया आवेदन
कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ गांधी भवन बुधवारी बाजार बालोद के व्यवस्थाओं का किया अवलोकन
राज्य शासन के इस अभिनव पहल को लेकर
आम जनता में खासा उत्साह


बालोद, :- 08 अपै्रल मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में सुशासन की स्थापना सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक स्तर पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता लाने एवं शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु राज्य में आज से शुरू किए गए सुशासन तिहार के प्रति बालोद जिलेवासियों एवं आवेदकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सुशासन तिहार के पहले दिन आज जिले के सभी नगरीय निकायों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों के आवेदन प्राप्त करने हेतु निर्धारित किए गए स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।

इसी क्रम में आज कलेक्टर श्न्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने नगर पालिका बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी एवं उपाध्यक्ष  कमलेश सोनी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ जिला मुख्यालय बालोद के बुधवारी बाजार स्थित गांधी भवन में पहुँचकर आम जनता के सहुलियत के लिए किए गए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम श्री सुरेश साहू, तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सौरभ शर्मा सहित पार्षद प्रीतम यादव, रीता सोनी, गिरजेश गुप्ता, अमित चोपड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से सुशासन तिहार के पहले दिन गांधी भवन बुधवारी बाजार में प्राप्त कुल आवेदन आदि के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने पंजी का अवलोकन कर आवेदन के प्रकृति के संबंध में भी जानकारी ली। ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि यहाँ अब तक कुल 16 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किया है। कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को प्राप्त आवेदनों का भली-भाँति परीक्षण कर आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित कराने को कहा। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से सुशासन तिहार की व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिले में सुशासन तिहार को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत कार्यालयों के अलावा आवश्यकतानुसार हाट बाजारों में आम जनता से आवेदन प्राप्त करने हेतु स्थान निर्धारित की गई है। जहाँ पर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर समाधान पेटी एवं आवेदकों के लिए आवेदनों की भी समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा संयुक्त जिला कार्यालय के साथ-साथ जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों के जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों मंे भी आवेदन प्राप्त करने हेतु समाधान पेटी लगाई गई है।
कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा जिला के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के साथ-साथ नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर सुशासन तिहार के पहले चरण की सतत माॅनिटरिंग की जा रही है।

–00–

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!