Thursday, March 5, 2026

महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज द्वारा नेत्रदान और रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन  मंत्री अरुण साव और विधायक संगीता ने किया पोस्टर का विमोचन-

 

महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज द्वारा नेत्रदान और रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन 

मंत्री अरुण साव और विधायक संगीता ने किया पोस्टर का विमोचन-

बालोद: नगर में माहेश्वरी पंचायत द्वारा महेश नवमी 4 जून को नेत्रदान और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके पोस्टर का विमोचन उपमुख्यमंत्री अरुण साव और संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने किया और उपमुख्यमंत्री एवं विधायक को शिविर में आने आमंत्रित किया गया। साथ ही सर्व समाज को इस आयोजन में शामिल होने की अपील की गई। वही आयोजित नेत्रदान और रक्तदान शिविर के लिए विधायक संगीता सिन्हा द्वारा समाज को प्रोत्साहित भी किया गया।

उल्लेखनीय हो कि नगर के माहेश्वरी भवन में 4 जून को नेत्रदान एवं रक्तदान का आयोजन माहेश्वरी पंचायत द्वारा किया गया है। बालोद माहेश्वरी पंचायत ने जिंदगी के साथ रक्तदान और जिंदगी के बाद नेत्रदान थीम पर उक्त शिविर आयोजन किया है।

माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष स्वरूप राठी ने बताया कि आने वाले महेश नवमी को नगर के गंजपारा स्तिथ माहेश्वरी भवन में नेत्रदान एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमे सर्व समाज की सहभागिता अनिवार्य है।

बता दे कि सेवा, त्याग और सदाचार की परिचायक माहेश्वरी समाज हर क्षेत्र में अग्रणी समाज है। इस दौरान माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष स्वरुप राठी, सुरेश टावरी, आशीष गांधी, प्रमोद पनपालिया, केशव मंत्री, कार्यक्रम प्रभारी पवन गांधी, कृष्णा राठी, हसमुख टुवानी, श्रवण टावरी मौजूद रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!