• डेंगरापार से 6 अप्रैल को आरोपियों के साथ युवक सिकोसा गया था फिर उसका शव मिला
3 दोस्तों ने ही शराब के नशे में की थी युवक की हत्या तांदुला नदी की रेत में दफनाई थी लाश, सभी गिरफ्तार

बालोद :- गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम कोटगांव और खेरूद के बीच तांदुला नदी में डेंगरापार (घीना) निवासी 24 वर्षीय यशवंत नेताम की हत्या कर रेत में लाश दफनाने वाले तीन आरोपी मनीष कुमार ठाकुर, शाहिल यशवंत नेताम कुमार और ईमन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को रिमांड में भेजा। 6 अप्रैल से लापता यशवंत की लाश सुबह तांदुला नदी में मिली थी। रेत में दफन लाश के साथ हत्या का राज भी खुल गया।
ग्राम कोटगांव निवासी मनीष कुमार ठाकुर, डेंगरापार निवासी शाहिल कुमार और इमन कुमार तीनों ने यशवंत की हत्या कर लाश को रेत में खुदाई कर दफना दिया था। 6 अप्रैल के बाद युवक के घर नहीं लौटने पर थाने पहुंचकर परिजनों ने सुरेगांव थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव को रेत में दफनाने की आशंका के आधार पर सुबह से ही तीनों आरोपियों को हिरासत मैं लेकर पुलिस पूछताछ करती रही। गुंडरदेही थाने से टीआई व पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करते रहे।
घर नहीं लौटने पर परिजनों ने सुरेगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी
. हत्या के बाद यशवंत के लाश को आरोपियों ने यहां दफना दिया था।
अधिकारियों की मौजूदगी में खुदाई कर लाश को निकलवाया
फॉरेंसिक टीम को बुलाकर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खुदाई कर युवक के लाश को निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण तांदुला नदी किनारे पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार 6 अप्रैल को डेंगरापार के ईमन कंवर, साहिल कंवर और कोटांव निवासी मनीष ठाकुर के साथ यशवंत सिकोसा गया था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों को शुरू से आशंका हो गई थी कि तीनों युवक ने यशवंत के साथ कुछ किया होगा।
तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा।
कड़ाई से पूछताछ करने के बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूला
गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर तीनों को अलग-अलग कमरे में बिठाकर पुलिस ने पूछताछ किया। तीनों ने टाइमिंग, लोकेशन अलग-अलग बताया। जबकि सभी एक साथ तांदुला नदी में पहुंचे थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने हत्या करना स्वीकार किया। तीनों ने कहा कि हत्या करने के बाद लाश को दफनाए है। जिसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और लाश को बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई की।
तीन दिन के बाद बदबू आने पर दूसरे स्थान पर दफनाया, मौके पर पहुंचते रहे
गुरुवार शाम 6 बजे मामले का खुलासा करते हुए एएसपी मोनिका ठाकुर, एसडीओपी राजेश बागड़े, गुंडरदेही टीआई मनीष शेंडे ने बताया कि 6 अप्रैल को चारों ने शराब पी। इस दौरान किसी बात को लेकर यशवंत गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद तीनों आरोपी ने पत्थर, डंडे से यशवंत से मारपीट किया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद रेत में ढंककर तीनों अपने घर चले गए। दूसरे दिन जब आरोपी पहुंचे तो मृतक का पैर दिख रहा था, तब मिट्टी डालकर चले गए। तीसरे दिन जब पहुंचे तो बदबू आने पर दूसरे स्थान पर लाकर पॉलीथिन में दफना दिया।
बालोद जिले में 2018 से अब तक हत्या के मामले जिले में सात साल के अंदर हत्या की 113 वारदातें हुई
पुलिस विभाग के रिकॉर्ड में जिले में 2018 से लेकर 2025 अब तक 7 साल 3 माह में हत्या की 113 वारदात हो चुकी है। जिसमें 62% मामलों में हत्या की वजह शराब का नशा रहा। इस साल हत्या के तीन वारदात हुए है। अधिकांश मामलों में हत्या का आरोपी परिवार के सदस्य, पड़ोसी, दोस्त निकला। पुलिस के अनुसार आपसी रंजिश, नशा, जमीन विवाद, अवैध संबंध, बदले की भावना व अन्य कारणों से जिले में हत्या की वारदात हुई है।




