Monday, March 2, 2026

6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर भाजपा शहर मंडल की बैठक हुई संपन्न 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक भाजपा शहर मंडल में विभिन्न कार्यक्रम

 

6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर भाजपा शहर मंडल की बैठक हुई संपन्न

6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक भाजपा शहर मंडल में विभिन्न कार्यक्रम

बालोद :- पूरे भारत देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जयंती को बड़े स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बालोद मंडल के प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाए जाने की योजना बनाई गयी साथ ही बालोद शहर में 20 बूथ के अध्यक्षो को मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा के नेतृत्व में भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा भेंट की गयी ताकि आने वाले दिनों में भाजपा का कोई भी कार्यक्रम हो तो हर बूथ में यह तैलचित्र रखे और बैठक की शुरुवात से पहले पूजा अर्चना हो इस बात की चिंता कर यह तैलचित्र भेंट किया गया साथ ही हर बूथ में भाजपा का झंडा वितरण किया गया और बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर कल से ही बूथ के हर कार्यकर्ता के घर भाजपा का झण्डा लग जाये ।

सर्वप्रथम स्थानीय कबीर भवन बालोद में भारत माता, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की गई । बैठक में मंडल द्वारा पालिका चुनाव से पूर्व किये गए निशुल्क नेत्र जांच शिविर में जांच कराए गए लोगों को निशुल्क चश्मा वितरण का कार्य भी किया गया ।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने बैठक को संबोधित करते स्वागत भाषण देतें हुए आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा दिये गए 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे सभी को बताया और कैसे यह कार्य बूथ स्तर पर सफल बनायें इस विषय पर कार्ययोजना तैयार की सभी बूथों में अलग अलग प्रभारी नियुक्त किये साथ ही 20 बूथ में मंडल के वरिष्ठजनों को अलग अलग स्थान में वक्ता बनाकर भेजने की रूप रेखा तैयार की गई ।

भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुई पार्टी के रीति नीति से अवगत कराया और 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस क्यों मनाया जाता है और पार्टी कैसे दो सांसदों से लेकर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है इस सब बातों को कार्यकर्ताओं को बताया साथ ही पार्टी द्वारा 6 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर दिए गए 6 कार्यो के बारे में सभी कार्यकर्ताओ को विस्तार पूर्वक बताया और यह सभी कार्यक्रम को बूथ स्तर तक कैसे ले जाये इसकी कार्ययोजना बताए ।

बैठक के प्रभारी गुरुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा जी ने कहा भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और 6 अप्रैल को हमारी पार्टी की स्थापना हुई थी इसलिए 6 अप्रैल को पूरे भारत देश में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाता है और हमें भी स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा आये हुए सभी कार्यों को ईमानदारी से करना है बूथ स्तर तक ले जाना है ।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी जीत के बाद भाजपा मंडल की यह पहली बैठक है और इस बैठक में उपस्थित आप सभी प्राणप्रिय नेताओ एवं कार्यकर्ताओं का मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं क्योंकि आप लोग की मेहनत की बदौलत ही मैं आज नगर पालिका के चुनाव में ऐतिहासिक वोटों से जीतकर अध्यक्ष बनी हूं मैं आज जो भी भाजपा और आप सभी मेरे कार्यकर्ताओ की मेहनत की बदौलत हु ।

नगर पालिका उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि आने वाले 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने है जिसमे सभी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया ।

भाजपा के निर्माता मंडल अध्यक्ष सुरेश निरंकार निर्मलकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम जो कुछ भी है जो हमारी पहचान है भाजपा से है और आने वाले 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है जिसमें हम सबको बाढ़-चल का हिस्सा लेना है ।
बैठक का संचालन महामंत्री नरेंद्र सोनवानी ने व आभार प्रदर्शन महामंत्री संतोष कौशिक ने किया ।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख जी,बैठक के प्रभारी श्री नंदकिशोर शर्मा जी,नगर पालिका बालोद अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी जी, पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी जी,भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा जी, निर्वित्तमान मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर जी, भाजपा जिला मंत्री अंबिका यादव जी,भाजपा नेता सभापति राजू पटेल जी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपलिया जी, सहित भाजपा मंडल के समस्त जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्तागण,पार्षदगण एवं बूथ अध्यक्षगण उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!