Tuesday, March 3, 2026

सांसद भोजराज  नाग ने बालोद निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया जिसमें धीमी गति से हो रहे निर्माण  कार्य  को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिये दिए कड़े निर्देश 

 

सांसद भोजराज  नाग ने बालोद निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया जिसमें धीमी गति से हो रहे निर्माण  कार्य  को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिये दिए कड़े निर्देश 

बालोद :- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की रेलवे स्टेशन को सर्व सुविधा युक्त बनाने की अमृत भारत योजना के अंतर्गत कल उन्होंने देश के 103 रेलवेन स्टेशनों को लोकार्पित किया
रेलवे यात्रियों के लिए सभी प्रकार की सुविधा रेलवे स्टेशन में मिलेगी।

बालोद रेलवे स्टेशन का सांसद भोजराज नाग ने आज निर्माणाधीन अमृत भारत रेलवे स्टेशन का अवलोकन कर अधिकारियों से पूरी जानकारी प्राप्त कर निर्माण कार्य,में  शीघ्रता से रेलवे स्टेशन के निर्माण को पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

,इस अवसर पर सासंद रेलवे हमाल संघ की विभिन्न समस्याओं को शीघ्र निराकृत करने कभी निर्देश अधिकारियों को दिया, रेलवे अधिकारियों ने सांसद महोदय को अवगत कि अगस्त माह तक सारे निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा, अमृत रेलवे स्टेशन सर्वसुविधा युक्त,सुरक्षित ,सुंदर,और यात्रियों के लिए आरामदायक होगा, ये बालोद के बड़ी उपलब्धि रहेगी ,

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिले के अध्यक्ष चेमन देशमुख राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन,पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी,  यज्ञदत्त शर्मा,महेश पाठक, राजहरा नगरपालिका अध्यक्ष तोरण साहू , उपाध्यक्ष मनोज दुबे,सौरभ लूनिया,अमित चोपड़ा,राजू पटेल,सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!