विधायक पूर्व प्रतिनिधी के गुर्गों का आतंक नशे के लिये ट्रकों को रुकवाकर करते थे वसूली बात नही बनती तो भीड़ एकत्रित कर बनाते थे दबाव इसी तर्ज पर डोंडी के तीन दबंगो ने अपनी पार्टी का रौब झाड़ते हुए ट्रक को रुकवाकर ड्राइवर और हेल्फर से की मारपीट

बालोद :- डौंडी के दुर्गा चौक मुख्य मार्ग पर ट्रक को रोककर ड्राइवर से मारपीट का मामला सामने आया है। डौंडी थाने में 3 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार मारपीट मामले की जांच में यह तथ्य सामने आया कि बुधवार को आवेदक अनमोल शुक्ला ट्रक में आयरन लौह अयस्क भरकर हाहालदी से रायपुर जा रहा था।
साथ में हेल्फर गोवर्धन कुंजाम भी था। इस दौरान रात 9.15 बजे दुर्गा चौक डौंडी के पास मेन रोड पर कैलाश राजपूत, शिवम दुबे, अमित उर्फ मोनू राजपूत ने ट्रक को रुकवाकर अनमोल से पैसे का डिमांड की। शिवम ने डंडे से – मारपीट किये।
आप को बता दे कि सत्ता चली गई लेकिन पद का धौस दिखाकर आये दिन कई ट्रक ड्राइवरों से गाड़ी रुकवाना और गाली गलौच देना , मारपीट करना और तो और भीड़ एकत्रित कर एक मौहोल बनाना इनका रोज का काम था।
, जिससे वाहन मालिक या ड्राइवर इनके दबाव में आ जाये, लेकिन इनके लिये आम बात हो गई थी।
लेकिन खुलकर कोई सामने नही आ रहा था, क्यो की इन सभी ट्रक मालिको को वही रास्ते से गुजरना होता था,
लेकिन जब उक्त घटना अनमोल शुक्ला के साथ घटी तब जाकर पूरा ट्रक यूनियन को संज्ञान में बात को लिया और उन्होंने बैठकर थाने में शिकायत इन लोगो के खिलाफ करवाई है, मामला अभी विवेचना में है देखते कार्यवाही होती है या नही की विपक्ष के सामने शिथिल होती है पुलिस प्रशासन,




