जिले में लगातार हो रही दुर्घटनाएं रोकने को लेकर युवा कांग्रेस के नेता सहित पार्षद सुमित शर्मा के नेतृत्व में एसपी को सौंपा ज्ञापन, बोले :- अगर रोक नहीं लगी तो करेंगे आंदोलन

बालोद :- बालोद में हो गई सड़क दुर्घटनाओं को लेकर युवा कांग्रेस सहित पार्षद गण ने मोर्चा खोला है। गुरुवार को सभी ने एकत्र होकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

लगातार हो रही दुर्घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए युवा कांग्रेस बालोद ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। यातायत दशा सुधारने और कार्रवाई नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की बात कही। बता दें कि बीते रात हुई दुर्घटना के बाद युवा कांग्रेस ने कहा कि आयरन ओर की गाड़ियां बेतरतीब ढंग से गुजरती है और ओवरलोड वाहनों के कारण भी दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। जिसे देखते हुए जिले में ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने और यातायात नियंत्रित करने की जरूरत है। एवं ज्ञापन के माध्यम से कहा कि झलमला चौक से बालोद दल्ली चौक तक कैमरा लगाए जाए एवं स्पीड गवर्नर के माध्यम से वाहनों ज्यादा स्पीड गाड़ियों पर कार्यवाही की जाए।
युवा कांग्रेस प्रशासनिक महामंत्री आदित्य दुबे ने यातायात व्यवस्था सुधारने पर बात रखी और कहा की जो दुखद घटना घटित हुई उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। तेज रफ्तार गाड़ियों में नियंत्रण, बसों के सामान्य रफ्तार से चलने और नाबालिकों के गाड़ियों चलाने पर कार्रवाई की जाए।
बालोद के पार्षद सुमित शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया है कि कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी और निरंतर यातायात व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जाएगा। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर बड़ा जुर्माना और बालोद जिले से प्रवेश करने वाले, आवगमन करने वाली बड़ी गाड़ियों में हैवी लाइसेंस की चेकिंग, स्पीड गवर्नर लगाने की संबंधित अधिकारी को तुरंत निर्देश दिए गए। इसदौरान शहर अध्यक्ष साजन पटेल, वैभव शर्मा जी उपस्थित रहे।




