22 दिसंबर को मनाया जाएगा विष्णु देव सरकार का जनादेश परब “” कार्यकर्ताओ की बैठक एवं निरीक्षण में पहोचे,जांजगीर छ ग प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार उत्साह के साथ स्वागत

जांजगीर :- विष्णु देव सरकार के सुशासन के 2 वर्ष पूरे होने पर 22 दिसंबर, राज्य सरकार द्वारा जनादेश परब बिलासपुर संभाग के जांजगीर जिले में मनाया जा रहा है,
जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के मंत्री मंडल के सभी मंत्रीगण ,बिलासपुर संभाग के सभी विधायक ,निगम मंडल के अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में जनता शामिल होगी, राज्य सरकार द्वारा एवं जांजगीर जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।।
इस कार्यक्रम के लिए भाजपा संगठन की ओर से प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं सरकार की ओर से प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, खनिज निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह को प्रभारी बनाया गया है ,
प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने जांजगीर में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर , 22 दिसंबर को होने वाले जनादेश परब की तैयारी के लिए विस्तृत कार्य योजना एवं चर्चा कर कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्य योजना तैयार की, इस आयोजन की सफलता के लिए बिलासपुर संभाग के सभी प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं।




