स्थानीय डौंडी लोहारा गणेशोत्सव पर्व पर गणराज युवा समिति द्वारा पंडाल पर प्रतिदिन महाआरती का हो रहा आयोजन

डौंडी लोहारा—–स्थानीय श्री गणराज युवा शक्ति गणेशोत्सव के युवाओं द्वारा मुख्य मार्ग पर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई है।गणेशोत्सव समिति मे मुख्य रूप से शयल जैन , अक्षत जैन , हर्षवीर कसार, अंश ठाकुर, संयम जैन , जयकरण लोढ़ा , अरिहंत भंसाली ,नमन लोढ़ा , ऋषि जैन, दीपक गुप्ता ,यश तांडेकर सम्मिलित है।

गणेशोत्सव पर्व पर समिति द्वारा पंडाल में प्रतिदिन महा आरती का आयोजन किया जा रहा है इस आरती में नगर मे मुख्य भूमिका निभाने वाले समूहों ,मण्डलियो एवम समितियों तथा नागरिकों को सम्मलित किया जा रहा है।
पंडाल में गणेश पूजन में नगर के युवाओं द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग समूहों द्वारा आरती-पूजन कराकर नगर मे एक अच्छा संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में विगत शाम को सम्पन्न आरती -पूजन में नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाली स्वच्छता समूह की महिलाओं द्वारा महा आरती का आयोजन किया गया।साथ ही इस अवसर पर समिति द्वारा उन्हें श्रीफल तिलक लगाकर सम्मानित कर सम्मान रूप में साड़ी सप्रेम भेंट कीया गया एवं समिति के बच्चों ने उनके इस कार्य के लिए उन्हें साधुवाद भी दिया है।
जो कि निश्चित रूप से ही डोंडी लोहारा को स्वच्छ बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है, न. पं. डौंडीलोहारा की सभी सफाई मित्रों, स्वच्छता कर्मियों, डामेश्वरी कोलियारे, लक्ष्मी उइके, रेखा कोषमा, लक्ष्मी कोषमा,पेमीन उइके, नेमिन कोषमा, लता मालेकर,, रेवती निषाद, दानेशवरी निषाद, मिना चंदेल, पूर्णिमा रावत, ललिता निषाद, पवन कुमारी, हेमीन यदू, दसोदा पटेल, मीना तमोरिया, मीना खरे को समिति ने सम्मानित किया एवं आभार व्यक्त किया
आज सम्पन्न आरती-पूजन के आयोजन मे मुख्य रूप से संदीप जैन, जयेश ठाकुर , पलाश गुप्ता , संजय गुप्ता ,सुलेखा जैन, माया ठाकुर, मोना जैन, मिताली जैन ,प्रिया ठाकुर, माही ठाकुर, अंतरा भंसाली, आन्या भंसाली, अनंत भंसाली,स्वकृती जैन सहित अन्य उपस्थित रहे।




