मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोहारा नपं अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम को ले गये अपने साथ सीएम हाउस

बालोद :- प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को संबलपुर में मरार पटेल समाज की ओर से आयोजित शाकंबरी महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे।

जहां मंच पर भाजपा के कई बड़े नेता, जनप्रतिनिधि सहित डौण्डी लोहारा के नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम भी मौजूद रहे।

आयोजन के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री वापस राजधानी रायपुर जाने के लिए रवाना हुए तो मुख्यमंत्री ने लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम को भी साथ चलने का न्यौता दिया।

जिसके बाद लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम मुख्यमंत्री के साथ हेलीकाॅप्टर पर सवार होकर राजधानी के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री के करीबी के तौर पर जानते है लगे लोग
संबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में वैसे तो जिले के कई बड़े भाजपा के दिग्गज नेता शामिल हुए थे। लेकिन मुख्यमंत्री ने साथ चलने के लिए केवल लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम को न्यौता दिया। जिसके बाद लोग अब लाल निवेन्द्र टेकाम को मुख्यमंत्री के करीबी के तौर पर जानने लगे हैं।
लगातार देखा जा रहा अध्यक्ष के प्रति, सीएम का स्नेह
ज्ञात हो कि लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम डौण्डी लोहारा के अध्यक्ष पद के लिए पहली बार दावेदारी की और पहली ही बार में अनिला भेड़िया के करीबी अनिल लोढ़ा को हराकर नगर पंचायत अध्यक्ष बने। हांलाकि परिवार काफी पहलेे से राजनीति में सक्रिय था।
जैसे ही लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने अध्यक्ष पद की कमान सम्भाली उसके बाद से ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शुरूआत से ही उनके प्रति स्नेह रहा है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने निवेन्द्र टेकाम को अपने साथ हवाई सफर कराया।
नगर और विधानसभा के विकास पर चर्चा
अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम हवाई सफर करने के दौरान मुख्यमंत्री से नगर पंचायत डौंडी लोहारा के मुक्तिधाम सौंदर्यकरण, नालेश्वर शिव मंदिर सौंदर्यकरण, दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण सौंदर्यीकरण सहित अन्य मांगों के अलावा और डौंडी लोहारा विधानसभा के विकास को लेकर चर्चा कर आवेदन सौंपा।
साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दे और लोगों की समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को रूबरू करवाया। जिस पर मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि डबल इंजन की सरकार के माध्यम से हर एक समस्या का सुलह बहुत जल्दी होगा। मुख्यमंत्री ने डौंडी लोहारा नगर के विकास कार्यों को जल्द करने का भरोसा दिलाया।




