Wednesday, March 4, 2026

जिला प्रेस क्लब ग्रुप के पत्रकारों ने पेश की प्रेरणा की मिसाल ग्रामीण अंचलों में अखबारों के प्रसार करने वाले दिवंगत दिलीप साहू के परिवार को दी आर्थिक मदद

 

 जिला प्रेस क्लब ग्रुप के पत्रकारों ने पेश की प्रेरणा की मिसाल ग्रामीण अंचलों में अखबारों के प्रसार करने वाले दिवंगत दिलीप साहू के परिवार को दी आर्थिक मदद

बालोद :- ग्रामीण अंचल में अखबारों के प्रसार कार्य में अहम योगदान देने वाले हीरापुर निवासी स्व. दिलीप साहू का विगत दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। उनके याद में जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर आर्थिक सहायता राशि भेंटकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस मौके पर जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी

जिला प्रेस क्लब के सदस्य ने सोमवार को उनके निवास में पहुंचकर दिलीप साहू के सुपुत्र राहुल साहू से मुलाकात कर 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि सौंपी।

इस दौरान स्व. साहू के पुत्र राहुल साहू एवं भाई हंसराज साहू से मिलकर क्लब के पदाधिकारियों ने परिवार को सहयोग और संवेदना व्यक्त की। इस दौरान जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष साहू, महासचिव राहुल भूतड़ा, मोहनदास मानिकपुरी, अरुण उपाध्याय, सतीश रजक, विकास साहू, नरेश श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!