*जनसंघ के संस्थापक व भाजपा के प्रेरणा श्रोत श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके जयन्ती पर मानपुर ( जिला मोहला मानपुर चौकी )भाजपाइयों ने किया याद*

मानपुर : — राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला भाजपा संगठन के निर्देश पर भाजपा मण्डल मानपुर के तत्वाधान में भाजपा कार्यालय मानपुर में जनसंघ के संस्थापक भाजपा के प्रेरणा श्रोत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा गया था जहाँ उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया गया.

भाजपा मंडल मानपुर में मनाई गई डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर इस कार्यक्रम के अवसर में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मदन साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह मंडावी मंडल अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश चांडक जी मंडल महामंत्री श्रीमतीभारती माहौर, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजहंस मंडावी, मंडल उपाध्यक्ष यशवंत पटेल मंडल मंत्री राजू सेन वीरेंद्र माहौर, वीरेंद्र जांघेल होरीलाल सोरी, रवि मांडवी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




