देशभक्तिपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित डोंडी लोहारा में तिरंगा यात्रा
हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय की गगन स्पर्शी नारे लगाते हुए जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और आम नागरिकों ने किया नगर एवं वार्डो का भ्रमण
समाज के सभी वर्ग के लोगों ने निभाई कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता, वीर सैनिकों के अदम्य साहस एवं वीरता की भूरी-भूरी सराहना की

डोंडी लोहारा,;- 17 मई हमारे देश के वीर सैनिकों के द्वारा ’ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से आतंकवादियों एवं देश के दुश्मनों को मुँहतोड़ जवाब देने तथा हमारे वीर सैनिकों के अदम्य वीरता एवं साहस के सम्मान में पूरे देश की भाँति डोंडी लोहारा में भी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
डोंडी लोहारा पंचायत के विभिन्न स्थानों में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्तिपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा।

नगर के विभिन्न स्थानों में आयोजित तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, समाज के गणमान्य एवं प्रबुद्धजन, पत्रकार, समाजसेवियों, महिलाओं, युवाओं सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों ने कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनत्व एवं पे्रम को प्रदर्शित किया।
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर तथा भारत माता की जय की गगन स्पर्शी नारे लगाते हुए शहर एवं ग्रामों का भ्रमण किया।नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निमेन्द्र सिंह टेकाम, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा देवेंद्र जायसवाल होरी लाल रावटे दुष्यंत गिरी गोस्वामी सोमेन्द्र देशमुख धर्मेंद्र निषाद पलाश गुप्ता राकेश सांखला जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर धीरेंद्र टॉक मोहन निषाद धीरज जैन हरीश कटझरे जीवराखन ममता यादव सूर्य कला सुभद्रा ताडेकर ममता शर्मा रेवती कोली हारे शोभा राजपूत बीर सिंग राजेन्द्र निषाद जुगरो राम बघेल अशोक उईक गायत्री देवांगन सूरजभान साहू हेम लाल देशलहरा डोमेन्द ज्ञानू राजपूत मनोज भंडारी उत्तम मालेकर रोमन अटल गेंदमल भंसाली यतेन्द देवांगन सुरेश केसरवानी धनेश्वरी अटल थाने स्वर यादव आरती संचेती दर्शन संचेती मनीष राजपूत हिरेन्द गायकवाड़ अभय साहू प्रणव साहू प्रकाश जैन विरेन्द्र अजनबी तुकाराम साहू अनिल पटेल निखिल शर्मा हरी इस बमन प्रेम नाथ पटेल संदीप भंसाली पवन देवांगन शैलेश ओटवानी जय प्रकाश सिन्हा प्यारे लाल निषाद अनुराग जायसवाल चैतन्य ठाकुर भानु देवदास दिलीप सिन्हा देव देवांगन मनी राम बघेल नमो लोढा अर्जुन कोसमा लोकेश दुबे दिलीप बाफना भवानी निषाद कुबेर सोनी बलदाऊ हिम्मत देशमुख शाशिसोनी दुलार सिंह

इस अवसर पर आम नागरिकों के द्वारा विभिन्न स्थानों में तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निमेन्द्र सिंह टेकाम, जनपद उपाध्यक्ष देवलाल मालेकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा एसडीएम शिवनाथ बघेल, तहसीलदार सिंह हिंसा राम नायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।




