Thursday, March 5, 2026

घोटिया में सनातन हिंदू धर्म वालो ने मशाल रैली निकाल जताया विरोध, आतंकी हमले और बंगाल हिंसा के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

 

घोटिया में सनातन हिंदू धर्म वालो ने मशाल रैली निकाल जताया विरोध, आतंकी हमले और बंगाल हिंसा के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

घोटिया :डोंडी : – जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले और पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रविवार शाम 6.30 बजे हिंदू संगठनों द्वारा ग्राम घोटिया में आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली मशाल लेकर गांव के मुख्य मार्गों से गुज़री और अंत में पुतला दहन के साथ समाप्त हुई।

प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आतंकियों और उनके समर्थकों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला दहन किया। इसके पश्चात राज्यपाल के नाम से एक ज्ञापन अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) राजहरा को सौंपा गया। जिसमें ऐसी घटनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

इस रैली में कुलवंत प्रकाश वैष्णव, डॉ. हेमंत साहू, हार्मेश पटेल, सचिन साहू, मितेन्द्र वैष्णव, तेज प्रकाश वैष्णव, केवल भारद्वाज, नरेश निर्मलकर, प्रकाश साहू, नेमचंद साहू, दिनेश सोनी, हेमंत कुमार साहू, राजेश साहू, ललित कुमार साहू, सुदामा साहू, मनीष साहू, खिलेन्द्र साहू, गौकरण साहू और रुपेन्द्र भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!