Friday, March 6, 2026

सभी शालाओं में शिक्षकों की समुचित उपलब्धता एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराने हेतु युक्तियुक्तकरण अत्यंत आवश्यक: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा प्रेसवार्ता  लेकर युक्तियुक्तकरण के संबंध में दी आवश्यक जानकारी

सभी शालाओं में शिक्षकों की समुचित उपलब्धता एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराने हेतु युक्तियुक्तकरण अत्यंत आवश्यक: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा
प्रेसवार्ता  लेकर युक्तियुक्तकरण के संबंध में दी आवश्यक जानकारी


बालोद :-, 05 जून कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का कार्य सभी शालाओं में बच्चों के दर्ज संख्या के अनुपात में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिले के अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में पे्रसवार्ता लेकर आवश्यक जानकारी साझा की।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण होने से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में बच्चों के दर्ज संख्या के आधार पर शिक्षकों के पदस्थापना का संतुलन भी बना रहेगा। कलेक्टर ने युक्तियुक्तकरण के प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना शिक्षकविहीन, एकल शिक्षकीय एवं विद्यार्थियों के दर्ज संख्या के अनुपात में आवश्यकता वाले शालाओं में किया गया है।

इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी के सहयोग से बालोद जिले में अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का कार्य बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण ढंग से एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने पर प्रसन्नता भी व्यक्त की। इसके लिए उन्होंने सभी वर्गों से मिले सहयोग के लिए आभार भी माना। प्रेसवार्ता के दौरान अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डीपी कोसरे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!