रायपुर :- छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हो सकती हैं। दरअसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं। इस हड़ताल में प्रदेशभर के करीब 16 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे।
कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर यह बड़ा कदम उठाया है। संघ ने स्पष्ट किया है कि इस बार आपातकालीन सेवाओं को भी बंद रखा जाएगा। इसकी पूर्व सूचना शासन को पहले ही दी जा चुकी है। हड़ताल के चलते प्रदेश के अस्पतालों में इलाज, जांच और अन्य कार्य पूरी तरह ठप पड़ सकते हैं। इससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगे
- संविलियन/स्थायीकरण
- पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
- ग्रेड पे का निर्धारण
- कार्य मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता
- लंबित 27% वेतन वृद्धि
- नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण
- अनुकम्पा नियुक्ति
- मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा
- स्थानांतरण नीति
- न्यूनतम 10 लाख कैशलेस चिकित्सा बीमा





