Saturday, March 14, 2026

*स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल को संलग्नीकरण समाप्त करने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया

 

*स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल को संलग्नीकरण समाप्त करने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया

बालोद :- छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उपस्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल के साथ साथ सभी स्वास्थ्य कार्यालयों में सलंग्न कर्मचारी अधिकारियों का संलग्निकरण समाप्त किया जाएगा।

विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने यह घोषणा की और साथ ही इस मामले में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किए जाने का भरोसा दिलाया ।

स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ बालोद के जिलाध्यक्ष घनश्याम पुरी ने बताया कि वर्ष 2019 में संघ के माध्यम से पूरे संभाग में अटैचमेंट समाप्त कराया गया था जिसमें तत्कालीन ज्वाइन डॉयरेक्टर प्रभात पाण्डेय जी के द्वारा आदेश जारी किया गया था ।

जिसमें बालोद जिले के 65 कर्मचारियों का संलग्निकरण समाप्त कर दिया गया था मगर कुछ सालों बाद फिर से सलग्नीकरण का खेल चालू हो गया आज बालोद जिले में कई कर्मचारी अधिकारी संलग्न होकर काम कर रहे है।

अब देखना होगा कि बालोद जिले संलग्निकरण कब समाप्त किया जायेगा । 

स्वास्थ्य मंत्री जी के द्वारा विधानसभा में बहुत अच्छा घोषणा है जिसका संघ स्वागत करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!