सुशासन तिहार 2025 तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में समाधान शिविर संपन्न 1467 आवेदनों का किया गया निराकरण
नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि देवेन्द्र जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

बालोद :-, सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में आयोजित समाधान शिविर में समस्त वार्डवासी शामिल हुए।

नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में आयोजित समाधान शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि देवेन्द्र जायसवाल, श्रीमती कुसुम शर्मा, जसराज शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के एसडीएम शिवनाथ बघेल, तहसीलदार हिंसाराम नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि के अलावा विभिन्न विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के पहले चरण के नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में वार्डवासियों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कुल 1467 आवेदनों का परीक्षण के उपरांत संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया।

आज शिविर में हितग्राहियों को सुशासन तिहार के दौरान बनाए गए उनका राशन कार्ड, श्रम कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा उन्नत किस्म के धान बीज, कीटनाशक दवाई, खाद बीज के वितरण के अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र आदि के अलावा मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आईस बाॅक्स एवं मछली जाल प्रदान किया गया।

इसके अलावा शिविर में अनेक हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित अतिथियों के द्वारा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर उनके गोद भराई रस्म और नन्हे-मुन्हंे बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार को भी पूरा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल में पौधरोपण भी किया।

आज नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों के द्वारा बारी-बारी से सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान राजस्व तहसीलदार को 728, राजस्व विभाग को 113, विद्युत विभाग को 60, महिला एवं बाल विकास विभाग को 24, श्रम विभाग को 37 सहित अन्य विभागों के कुल 1467 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। सभी विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरान्त सभी आवेदनों की निराकरण करने की जानकारी दी गई।




