Monday, March 2, 2026

पूर्व सीएम भूपेश बघेल, भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निवास व कार्यालयों में सीबीआई द्वारा 26 मार्च को की गई छापेमारी के खिलाफ बालोद जिला मुख्यालय में भाजपा सरकार का पुतला दहन दहन करने का प्रयास स्थानीय पुलिस द्वारा किया असफल

 

पूर्व सीएम भूपेश बघेल, भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निवास व कार्यालयों में सीबीआई द्वारा 26 मार्च को की गई छापेमारी के खिलाफ बालोद जिला मुख्यालय में भाजपा सरकार का पुतला दहन दहन करने का प्रयास स्थानीय पुलिस द्वारा किया असफल

बालोद :- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व सीएम भूपेश बघेल, भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निवास व कार्यालयों में सीबीआई द्वारा 26 मार्च को की गई छापेमारी के खिलाफ बालोद जिला मुख्यालय में भाजपा सरकार का पुतला दहन दहन करने का प्रयास किया गया जिसे स्थानीय पुलिस बल द्वारा अपने कब्जे में लिया गया ।

कांग्रेस ने इस कार्रवाई को ‘राजनीतिक दबाव में की गई द्वेषपूर्ण कार्यवाही” करार देते हुए केंद्र सरकार पर विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया। जिला काग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि यह छापेमारी केंद्र सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

भाजपा सरकार और सीबीआई के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश

बालोद में हुए इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और सीबीआई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से विपक्षी नेताओं को टारगेट कर रही है।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और चेतावनी दी कि यदि राजनीतिक प्रतिशोध की यह कार्रवाई बंद नहीं हुई, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होगी।

उक्त कार्यक्रम में भैया राम सिन्हा पूर्व विधायक संजारी बालोद,रति राम कोसमा, धीरज उपाध्याय जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी बालोद, पूजा वैभव साहू जिला पंचायत सदस्य, पुरुषोत्तम पटेल जिला उपाध्यक्ष,, मिथिलेश नूरोटी जिला पंचायत सदस्य, कृष्ण दुबे पूर्व जिलाध्यक्ष,अंचल साहू शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालोद सहित कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!