Tuesday, March 3, 2026

एसडीआरएफ मुख्यालय रायपुर के  निर्देश पर पुलिस लाइन बालोद में हुआ फायर डेमोंस्ट्रेशन और मॉक ड्रिल  

 

एसडीआरएफ मुख्यालय रायपुर के  निर्देश पर पुलिस लाइन बालोद में हुआ फायर डेमोंस्ट्रेशन और मॉक ड्रिल  

बालोद।पुलिस लाइन बालोद में शुक्रवार फायर डेमोंस्ट्रेशन और मॉक ड्रिल हुआ। यह अभ्यास नगर सेना, अग्निशमन और एसडीआरएफ मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम जिला सेनानी और जिला अग्निशमन अधिकारी के मार्गदर्शन में चला। इसमें एसपी पटेल, एएसपी, आरआई, टीआई और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।फायर टीम ने आग लगने सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। एलपीजी सिलेंडर में लगी आग को कैसे नियंत्रित करें, यह बताया गया। आग को फैलने से रोकने के तरीके समझाए गए। फायर उपकरणों को चलाने का तरीका भी बताया गया। अग्नि के चार प्रकार बताए गए। ए श्रेणी की आग ठोस पदार्थों की होती है। बी श्रेणी की आग तरल पदार्थों की होती है। सी श्रेणी की आग गैस से होती है। डी श्रेणी की आग धातु और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से होती है। हर श्रेणी की आग में अलग अग्निशमन यंत्र का उपयोग होता है। फायर टीम के फायरमैन किशोर कुमार सेन, टिकेंद्रनाथ नायक, भोजराज सैनिक, रोहित साहू, सैनिक बेनु ठाकुर, सैनिक सजवण लाल और चालक सैनिक लेखु यादव ने डेमोंस्ट्रेशन किया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!