अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार हुए हादसे के शिकार, अनियंत्रित होकर पुल में गिरी
घायलों से मिलने पहुंचे लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम

बालोद :- बालोद जिले के केरी जुंगेरा के रहने वाले एक व्यक्ति के निधन के बाद अस्थि विसर्जन कर वापस लौट रहे उनके बेटे, बेटी सहित परिवार के अन्य सदस्य हादसे का शिकार हो गये। जिसमें से कई लोगों को गंभीर चोंट भी आई। सभी घायलों से मिलने के लिए डौण्डीे लोहारा के नगर पंचायत अध्यक्ष पहुंचे।

दरअसर 20 जुलाई को बालोद जिले के केरी जुंगेरा के रहने वाले सुमेर सिंह टेकाम का आकस्मिक निधन हो गया। जिसके दाह संस्कार के बाद उनका अस्थि विसर्जन करने के लिए उनके परिवार के नौ सदस्य चार पहिया वाहन से इलाहाबाद गये। जहां से वापस लौटने के दौरान 23 जुलाई की रात लगभग तीन बजे जैसे ही वह रायगढ़ गांव के पुल के पास पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पुल में जा गिरी।
घायल बेटे बेटी ने बचाई जान

घटना के बाद गाड़ी में सवार सभी नौ लोग बुरी तरह घायल हो गये। जिसमें सुन्दर सिंह टेकाम (60), तिरपाल सिंह टेकाम (33), यामिनी टेकाम (28), देवनारायण सिंह टेकाम (27), भूमिका टेकाम (14), मदन मण्डावी (58), रामकुंवर मंडावी (45), निरंगसाय मंडावी (55), थानेन्द्र मंडावी (19) शामिल हैं। घटना के बाद मृतक की बेटी यामिनी टेकाम और बेटा देवनारायण सिंह टेकाम हिम्मत करके गाड़ी से बाहर निकले और अन्य सात लोगों को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाल कर अपने परिजनों और 108 एम्बुलेंस को सुचना दी। लेकिन एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले परिजन चारपहिया गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी लोहारा में प्राथमिक उपचार कर बालोद के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया।

नपं अध्यक्ष निवेन्द्र टेकाम ने हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा
घटना के बादघायलों से मिलने के लिए डौण्डी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम निजी अस्पताल पहुंचे। जहां सभी घायलों से बारी बारी कर उन्होंने मुलाकात की और सभी का हालचाल जाना। जिसके बाद अस्थि रोग विषेशज्ञ और अस्पताल प्रबंधक से भी उन्होंने मुलाकात की और बेहरत उपचार के निर्देश दिये। वहीं सभी घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
सीएमएचओ डॉक्टर जे.एल.उइके ने जाना हालचाल

इधर बालोद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.एल. उईके ने भी निजी अस्पताल प्रबंधक से फोन कर घायलों के संबंध में जानकारी ली और बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया। वहीं शासन की ओर से स्वास्थ्य सुविधा के लिए मिलने वाली सहायता के लिए प्रयास किये जाने की बात सीएमएचओ ने कही।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और नगर पंचाचत अध्यक्ष द्वारा घायलों की जानकारी लेने पर उन्होंने खुशी जताई।




