Friday, March 6, 2026

बालोद नगर पालिका में नगर सरकार  परिवर्तन होने के बाद भी नया बस स्टैंड अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू बस स्टैंड परिसर को लगा ग्रहण”” दुसरी तरफ परिसर अतिक्रमण की चपेट में ऊपर से गन्दगी का आलम पसरा  

 

बालोद नगर पालिका में नगर सरकार परिवर्तन होने के बाद भी नया बस स्टैंड अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू

बस स्टैंड परिसर को लगा ग्रहण में दुसरी तरफ परिसर अतिक्रमण की चपेट में ऊपर से गन्दगी का आलम पसरा  

बालोद :- बालोदबालोद नगर पालिका में नगर सरकार परिवर्तन होने के बाद भी बालोद नया बस स्टैंड अपनी बदहाली पर आसु बहा र नगर पालिका में नगर सरकार परिवर्तन होने के बाद भी बालोद नया बस स्टैंड अपनी बदहाली पर आसु बहा रही हैं।

बस स्टैंड परिसर में स्टेण्ड परिसर अतिक्रमण के चपेट में हैं जहाँ पर गन्ना रस की दुकान और ठेले वालों का कब्जा है। वहीं व्यपारियो ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए समानो को दुकानों के बहार फैलाकर रखे हैं जिसके कारण बस स्टेण्ड परिसर की खूबसूरती पर अब ग्रहण लग गया हैं ।शहरवासियों को भाजपा व नगर पालिका अध्यक्ष से काफ़ी उम्मीदें है। बालोद की जनता ने नगर पालिका चुनाव में प्रतिभा चौधरी को एकतरफा समर्थन देकर नगर पालिका की कमान सौंपी है।लेकिन आज भी नया बस स्टैंड की व्यवस्था नहीं सुधर पाई है। जानकारी के अनुसार नया बस स्टेण्ड छत्तीसढ़ में मॉडल के रूप में पहचान बनाने वाले इन दिनों अतिक्रमण के चपेट में हैं ,साफ सफाई के आभाव में बदहाल होने लगी हैं । यहाँ पर नियमित रूप से सफाई नही होने के कारण महिला व् पुरुष प्रसाधन गन्दगी के चलते बदबू होने लगी हैं ।


     बस स्टेण्ड परिसर अतिक्रमण के चपेट में

बस स्टैंड परिसर में यात्रियो की बैठने के लिए बनाई गई हैं यात्री बैठकर बसो का इंतजार कर अपने गंतव्य की ओर बसो में बैठकर रवाना होते हैं । बस स्टेण्ड परिसर के अंदर व्यपारियो ने अपने दुकानों के बहार समानो को फैलाकर रखी हैं जिसके कारण परिसर छोटा हो गया हैं। परिसर के अंदर ही चना मुर्रा की दुकाने फैलाकर अपनी दुकानदारी कर रहे हैं। इससे कारण लोगो को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड रहा हैं ।जिसमें यात्रियो को परिसर में पैर रखने की जगह नही होने के कारण परेशानी का सामना करना पड रहा हैं ।बस स्टेण्ड के सामने ही ठेले वालो का कब्जा हैं जिसके वजह से लोगो को आने जाने में परेशानी हो रही हैं ।स्टैंड के सामने ही चाट,फल्ली की ठेला लगा कर लोग अपनी दुकानदारी चला रहे हैं इसके बाद भी पालिका द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा हैं ।

       बस स्टैंड के प्रसाधन में पसरी गंदगी

नया बस स्टैंड के आस पास गंदगी का आलम हैं ।इसके अलावा महिला व पुरुष प्रसाधन साफ सफाई के आभाव में बदबू होने लगी हैं । पुरुष प्रसाधन साफ सफाई नही होने से टाइल्स का कलर भी बदल गया हैं । आने जाने यात्री नाक में रुमाल रखकर प्रसाधन जाने के लिए मजबूर हैं ।लेकिन पालिका द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा हैं ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!