डोंडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष निवेन्द्र सिंह टेकाम ने अपने पार्षदो एवं दुधली उपसरपंच मोहित देशमुख के साथ मालीघोरी दुधली में नेशनल रोवर रेंजर जम्बूरी आयोजन की तैयारियों का लिया जायजा

बालोद :- भारत स्काउट का गाइड नैशनल रोवर रेंजर जम्बूरी का आयोजन 9 तारीख से मालीघोरी दुधली में होगा,,इस कार्यक्रम में लगभग 12 देशों के बच्चे भी भाग लेने के लिये आने की संभावना है।

होने वाले भव्य आयोजन जिले के लिये गौरव का विषय है जिसे लगातार जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारीयो द्वारा लगातार निरक्षण किया जा रहा है लगभग 50 एकड़ जगह पर जगह जगह टैंट रुकने की व्यवस्था प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है,
जिसमे सुरक्षा व्यवस्था का बेहतर इंतजाम पुलिस प्रशासन द्वारा भी किया गया है, यह कार्यक्रम रास्ट्रीय स्तर पर हों रही है जिसमे शासन प्रशासन के लोगो की आने की बड़ी सम्भावना है।

मालीघोरी दुधली उपसरपंच मोहित देशमुख ने बताया कि इतने बड़े कार्यक्रम का होना हमारे ग्राम पंचायत एवं जिले के लिये सौभाग्य की बात है,
आगे उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर भी लगातार जायजा लेकर निरीक्षण एवं वस्तु स्थिति की जानकारी शासन प्रशासन से लिया जा रहा है, जिससे उक्त कार्यक्रम में व्याधान उतपन्न न हो।

लोहरा नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने कहा कि उपसरपंच जी जो बता रहे है उक्त बातें पूर्णतः सही है यह कार्यक्रम आने वाली पीढ़ी बच्चों के लिये एक यादगार सीख मिलेगा जिससे बच्चों की भविष्य देश के प्रति गहरा रुझान बढ़ेगा।
लोहारा भाजापा मंडल की पहली महिला अध्यक्ष कुसुम शर्मा काफी उत्साहित है इस आयोजन को लेकर उन्होंने भी बताया कि हमारे जिले के लिये एक सुनहरा अवसर है।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, तहसीलदार प्रीतम साहू, एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर, दुधली सरपंच मोहित देशमुख, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोहारा कुसुम शर्मा, जनभागीदारी अध्यक्ष जशराज शर्मा, लोहारा पार्षद, नेहा राहुल उपाध्याय, ममता यादव, शोभा राजपूत,वीर सिंह ठाकुर,ग्रामीण जन अधिकारी कर्मचारी गणमान्य लोग उपस्थित थे।




