जिले के डोंडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा से की मुलाकात, नगर के विकास के लिए हुई परिचर्चा

बालोद।:- दो दिन पूर्व बालोद जिले के प्रवास पर रहे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा से बालोद जिले के नगर पंचायत डौण्डी लोहारा के अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने सहकार कार्यक्रम के दौरान मुलाकात की। जहां उन्होंने डौण्डी लोेहारा नगर के विकास के मुद्दों पर चर्चा की। जिस पर प्रभारी मंत्री ने नगर के विकास में भरपूर सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

मूलभूत समस्याओ पर कराया ध्यानाकर्षण

नगर पंचायत डौण्डी लोहारा अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने प्रभारी मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर चर्चा की एवं लोहारा आने का दिया न्योता। इस दौरान नगर पँचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र ने डौण्डी लोहारा नगर की मुलभूत समस्या सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य समस्याओं पर ध्यानाकर्षण कराया।

वहीं डौण्डी लोहारा नगर के विकास की रूपरेखा को भी प्रभारी मंत्री के समक्ष रखा।
प्रभारी मंत्री ने सभी समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। साथ ही भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार के माध्यम से नगर का चैतरफा विकास किये जाने का भरोसा भी दिलाया। मुलाकात के अवसर पर अरुण उपाध्याय, निखिल शर्मा,मनीष राजपूत, सोनू सिन्हा, प्रणव साहू,साथ उपस्थित रहे।




