Monday, March 2, 2026

संभाग आयुक्त श्री एसएन राठौर ने बालोद एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण राजस्व प्रकरणों का अवलोकन कर शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

संभाग आयुक्त श्री एसएन राठौर ने बालोद एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण
राजस्व प्रकरणों का अवलोकन कर शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश


बालोद, :- 13 जून संभाग आयुक्त श्री एसएन राठौर ने बालोद जिले के प्रवास के दौरान आज जिला मुख्यालय बालोद के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान श्री राठौर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय एवं तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा एवं अतिरिक्त तहसीलदार सुश्री संध्या नामदेव के न्यायालय में पहुँचकर राजस्व प्रकरणों का अवलोकन किया।

श्री राठौर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से प्रकरणों के निराकरण की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम बालोद श्री नूतन कंवर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

संभाग आयुक्त श्री राठौर ने अतिरिक्त तहसीलदार सुश्री संध्या नामदेव के न्यायालय में पुराने राजस्व प्रकरणों का अवलोकन करते हुए अतिरिक्त तहसीलदार से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। इसी तरह उन्होंने तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा के न्यायालय में राजस्व प्रकरणों का अवलोकन कर तहसीलदार श्री शर्मा को निर्धारित समयावधि में सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने एसडीएम श्री नूतन कंवर को राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने हेतु राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की बैठक भी आयोजित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम श्री नूतन कंवर ने बालोद तहसील में निर्धारित समयावधि में राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
error: Content is protected !!