जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम तरौद में डायरिया के प्रकोप से मृत्यु हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद द्वारा डायरिया की जानकारी पर तरौद में किया गया मुआयना

बालोद, :- 23 जून 2025 जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम तरौद में डायरिया के प्रकोप से मृत्यु हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद की सचिव भारती कुलदीप के द्वारा तत्काल मौका स्थल पहुंचकर मुआयना किया गया। जिसकी सूचना प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री एस.एल. नवरत्न को दी गई।

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री एस.एल. नवरत्न के द्वारा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पीएचई विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आहुत की गई।
जिसमें प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एस.एल. नवरत्न के द्वारा संबंधित अधिकारियों को जिलें में आगामी भविष्य मे पानी से होने वाली बीमारियों के संबंध में देखरेख एवं उचित रखरखाव हेतु निर्देशित किया गया।
–00–




